Saturday, July 17, 2010

Kabhi behte hue dard mein

Kabhi behte hue dard mein,
Kabhi thehre pani sard mein,
Kabhi jheel ki gehrai mein,
Kabhi raat ki tanhai mein,
Har patthar mein,har deewar mein,
Kabhi apne hi kamre ke srinagar mein,
Tera chehra cha sa jata hai,
Aur teri yaad dilata hai,
Mujhe sab kuch bhul jata hai,
Phir dard sa jagne lagta hai,
Kuch sard sa lagne lagta hai,
Phir parchayian bolti hain mujhse,
Aur tanhayian sisakne lagti hain,
Phir dard mera gehrata hai,
Aur saanse rukne lagti hain,
Jab yaad tumhari aati hai,
Main deewana ho jata hun,
Bas waqt sarakta rehta hai,
Main beete lamhe jeeta hun,
Tum door to mujhse itne ho,
Kyun bhool tumhe nahi pata hun,
Yaadon se tumhari main,
Khud apne dil ko tadpata hun,
Phir sochta hun kabhi kabhi,
Ye yaadein hain yaad aayengi,
Na jaane kyun aur kab tak,
Mere dard ko sehlayengi,
Yun waqt ka dariya behta hai,
Ek din to wo bhi aayega,
Yeh aata jaata waqt meri,
Yaadon ko baha le jayega,
Maeri ankhon ke sapno ko,
meri mohabbat bhare ish pyare se intzar ko,

Meri jeet ko, teri haar ko,
phir Jhumunga main zindagi mein,
aur Ek din to mukt ho jaunga.


Om Murugan Namah ..
My all Respected friends , didi and Aunties Ji .
Today I am going to to introduce all of you with God Murugan. Murugan is his Tamil name Sanskrit name is Kartiksamy.

In tamil Sangam literature Murugan described as. olkappiyam, possibly the most ancient of the extant Sangam works, glorified Murugan, " the red god seated on the blue peacock, who is ever young and resplendent," as " the favoured god of the Tamils."

The Sangam poetry divided space and Tamil land into five allegorical areas (tinai) and according to the Tirumurugarruppatai( circa 400-450 A.D.) attributed to the great Sangam poet Nakkiirar, Murugan was the presiding deity the Kurinci region (hilly area). (Tirumurugaruppatai is a deeply devotional poem included in the ten idylls (Pattupattu) of the age of the third Sangam).

Tamil Sangam Literature (early centuries A.D.) mentions Murugu as a nature spirit worshipped with animal sacrifices and associated with a non-Brahmanical priest known as a Velan, a name later used to refer to the deity himself. The worship of Murugu often occurred in the woods or in an open field, with no particular associated structure. The rituals practiced included the Veriyaattu, a form of ritual-trance-dancing, which is still a common part of Murugan worship in Tamil Nadu, Kerala and Malaysia. Murugu was believed to hold power over the chaotic and could be appeased by sacrifices and Veriyaattu to bring order and prosperity.

The other Sangam era works in Tamil that refer to Murugan in detail include the Paripaatal, the Akananuru and the Purananuru.One poem in the Paripaatal describes the veneration of Murugan thus:

In Sanskrit Literature

The references to Murugan in Sanskrit literature can be traced back to the first millennium BCE. There are references to Subrahmanya in Kautilya's Arthashastra, in the works of Patanjali, in Kalidasa's epic poem the Kumarasambhavam and in the Sanskrit drama Mricchakatika. The Kushanas, who governed from what is today Peshawar, and the Yaudheyas, a republican clan in the Punjab, struck coins bearing the image of Skanda. The deity was venerated also by the Ikshvakus, an Andhra dynasty, and the Guptas.[9] The worship of Kumāra was one of the six principal sects of Hinduism at the time of Adi Shankara. The Shanmata system propagated by him included this sect. In many Shiva and Devi temples of Tamil Nadu, Subrahmaṇya is installed on the left of the main deity.

Sati, the consort of Shiva immolated herself at the Daksha Yagna, which was later destroyed by Shiva. Sati was reborn as Uma, or Parvati the daughter of the mountain king Himavaan (the Himalayas). Shiva withdrew himself from the universe and engaged himself in yogic meditation in the Himalayas.[citation needed]

In the meanwhile, the demon Surapadman ravaged the earth and tormented its beings. It was realized by the gods that only the son born of Shiva could lead the gods to victory over Tarakasuran, Surapadman and their demon companions. They plotted with Kamadeva, to shoot a flower arrow at Shiva, as he sat in meditation, so as to make him fall in love with Parvati. When Kama aimed his arrow, Shiva opened his third eye and burned Kama to ashes instantly.[citation needed]

The sparks of the fiery seed of Shiva were unbearable; even the fire God Agni could not bear them; this fire was then transported by the river Ganga into the Saravana forest into a pond called the Saravana Poigai(located at mouths of river Ganga), where the sparks became six children. They were raised by the six Krittika or Kartika - the stars that make up the Pleiades, earning the name Karthikeya. Parvati combined these six babies into one with six faces, i.e. Shanmukha or Arumugan. Since he was born in the Saravana he was also called 'Saravanabhava'. [citation needed]

Murugan became the supreme general of the demi-gods then escorted the devas and led the army of the devas to victory against the demons. The six sites at which Karthikeya sojourned while leading his armies against Surapadman are Tiruttanikai, Swamimalai, Tiruvavinankudi (Palani), Pazhamudirsolai, Tirupparamkunram and Tiruchendur. All these sites have ancient temples glorified by the Tamil poems of Tirumurugaatruppadai of the Sangam period (circa the 3rd century AD).And these six sites collectively came to be known as "Arupadai Veedu" (Lang:Tamil), it means the six battle camps of the Lord


Amar Nath ..

ॐ कार्तिक स्वामी नमः
आज मैं आप सभी को भगवन कार्तिक स्वामी के बारे मैं बताता हूँ .
संस्कृत साहित्य के अनुसार
माता सती जी बह्गावं शिव जी की भार्या थी. राजा प्रजापति दक्ष ने अपनी यज्ञ मैं शिव जी को नहीं बुलाया था.
माता सती जी ने अपने प्राणों की आहुति हवन कुण्ड मैं दे दी . शिव जी ने माता सती की मर्त्यु के बाद सन्यास ग्रहण कर लिया.
और योगी के रूप मैं तपस्या करने लगे. राक्षस ताराकसुर प्रथ्वी पर बहुत उत्पात मचा रखा था. तारकासुर को भगवन ब्रह्मा का बरदान प्राप्त था .
ताराकसुर को केवल भगवान् का पुत्र ही मार सकता था.
माता उमा (पारवती) रजा हिमालय की पुत्री थी . भागवान शिव जी और माता उमा की शादी हुई .
मुरुगन ( कार्तिक स्वामी ) भगवान शिवाजी और माता पारवती के पुत्र थे.
मुरुगन ने तारकासुर का वध करने प्रथ्वी वासियों को उसके हत्याचारों से छुटकारा दिलाया .

ॐ शं शनैश्चराय नमः
शनि देव , भगवान सूर्य देव और छाया के पुत्र हैं . इस कारन उनको सौरा कहाँ जाता हैं .
शनि देव के दुसरे नाम करुराद्रिस , करुरालोचना, मन्दू, पंगु, सप्तार्ची , और असिता हैं .
शनि देव के नाम पर दिन का नाम शनिवार हैं . शनिवार के दिन मैं किसी नये काम को आरम्भ करना अशुभ मन जाता हैं .शनि गृह सौर परिवार का सबसे धीमे चलने वाला गृह हैं . यह अ... See moreपनी एक परिक्रमा दो वर्ष छः महीने मैं पूरा करता हैं .
अगर किसी की कुंडली मैं शनि का दोष हो तो शनि की पूजा करवानी चाहिए शनि दोष को दूर करने के लिए .

Om Shan Shanaishcharai Namah .

Shani or Shanichara (Saturn) is believed to be the son of Surya the Sun-god and Chhaya. So he is also called Saura. His other names include Kruradris and Kruralochana (the cruel-eyed), Mandu (dull or slow), Pangu (physically challenged), Saptarchi (seven-eyed) and Asita (dark). Shani is believed to wield evil influence, so anyone born under his influence is at risk. Hence the day named after him, Shanivara, is considered inauspicious to begin any new venture.

Saturn is the slowest planet in the solar system. As per Indian astrology, Saturn takes almost 2 years six months of time to transits from one house to another. If Saturn is malefic in one horoscope chart then Shani Puja is recommend to remove the malefic effects.

Monday, July 5, 2010

चमत्कारिक मंदिर है बालाजी मेंहदीपुर

कहावत है कि चमत्कार को नमस्कार। राजस्थान के दौसा जिले में मेंहदीपुर स्थित बालाजी का चमत्कारिक मंदिर है। बाल स्वरूप हनुमान का स्वरूप ही बालाजी के नाम से पुकारा जाता है। इस मंदिर में तीन देवताओं का वास है।

बाल रूप हनुमान जी
भैरों बाबा
प्रेतराज सरकार
हरेक दर्शनार्थी तीनों देवों के दर्शन कर खुद को कृतार्थ मानते हैं। कामना पूर्ति के लिए यहां अर्जी लगायी जाती है। इसका नियम इस तरह से है। सबसे पहले हलवाई से दरख्वास्त लेते हैं। यह कागज पर लिखी दरख्वास्त नहीं होती अपितु यह एक दौने में छह बूंदी के लड्डू, कुछ बताशे तथा घी का एक छोटा दीपक होता है। जिसकी कीमत ढाई रुपए होती है। यह लेकर बालाजी के मंदिर में जाते हैं। वहां पुजारी को वह दौना दे देते हैं। पुजारी उस दौने में से कुछ लड्डू-बताशे जल रहे अग्नि कुंड में डालता है, ठीक उसी समय आप अपने मन में ही बालाजी से कहते हैं-बालाजी आपके दरबार में हाजिर हूं। मेरी रक्षा करते रहना। पुजारी शेष दौने को आपको वापस कर देता है। तब उसमें से दो लड्डू निकाल कर अपनी कमीज की जेब में रख लेते हैं। शेष दौने को भैरों जी के मंदिर में पुजारी को दे देते हैं। वह भी उस दौने में से कुछ सामग्री लेकर हवन कुंड में डाल देता है। ठीक उसी समय उनसे भी मन ही मन आप कहते हैं-बाबा आपके दरबार में हाजिर हूं, मेरी रक्षा करते रहना। फिर वही दौना प्रेतराज के दरबार में पुजारी को देते हैं। वहां भी वही प्रक्रिया पुजारी व आप दौहराते हैं। यहां का पुजारी भी शेष दौना दे देता है। वहां एक चबूतरा है, जहां पर वह दौना फैंक देते हैं। मंदिर से बाहर आकर जो लड्डू हनुमान जी के भोग लगाने के बाद जेब में रखे थे, उन्हें निकाल कर खा लेते हैं। यह प्रथम चरण हुआ।

ऐसे लगाते हैं अर्जी---------------
इसकी कीमत 181 रुपए 25 पैसे होती है। इतने रुपए देकर आप हलवाई से अर्जी का सामान ले सकते हैं। हलवाई एक थाल में सवा किलो बूंदी के लड्डू तथा एक कटोरी में घी थाल में रखकर देता है। वह थाल हालाजी के मंदिर में पुजारी को देते हैं। वह कुछ लड्डू व घी भोग के लिए निकाल लेता है। कुछ लड्डू हवन कुंड में डालता है। ठीक उसी समय आपको बालाजी से जो आपकी इच्छा हो, प्रार्थना कर लेनी चाहिए। पुजारी थाल में खाली घी की कटोरी तथा छह लड्डू आपको वापस कर देता है। वह थाल आप सीधे हलवाई को दे दें। हलवाई आपको एक थाल उबले चावलों व दूसरा उबले हुए साबुत उरद का देगा। छह लड्डू में से दो उरद के थाल में रख देगा। दो लड्डू चावल के थाल में रख देगा। दो लड्डू लिफाफे में रखकर दे देगा। उसे प्रायः अपनी जेब में रख लें।
दोनों थालों को लेकर बाहर के रास्ते से भैंरों जी के मंदिर के पुजारी के समक्ष रखते हैं। पुजारी उसमें से कुछ शामग्री हवन कुंड में डलते हैं। ठीक उसी समय भैंरों जी से वही मांगें जो बालाजी से मांगा था। फिर दोनों थाल उठाकर प्रेत राज जी के मंदिर के पुजारी के सामने रखें। जब वह कुछ सामग्री हवन कुंड में डाले तो प्रेत राज जी से भी वही मांगें, जो बालाजी व भैंरों जी से मांगा था। फिर दोनों थाल उठाकर पीछे चबूतरे पर शेष सामग्री डाल देते हैं। तथा दोनों खाली थाल हलवाई को दे देते हैं। हाथ धो कर जो दो लड्डू जेब में रखे थे, उन्हें खा लेते हैं। यह लड्डू अर्जी लगाने वाला ही खाता है। िकसी और को नहीं देना चाहिए।
इसके उपरांत एक दरख्वास्त लेकर फिर बालाजी के मंदिर में जाते हैं। पुजारी को देते हैं। हवन कुंड में डालते समय प्रार्थना करते हैं। (पहले वाली प्रार्थना को दोहराते हैं। )दो लड्डू दोने से निकाल कर जेब में रख लेते हैं। फिर उसी क्रम से भैंरों जी व प्रेतराज जी से मांगते हैं। दोना फेंक कर नीचे आने पर हनुमान जी के निकाले भोग के लड्डू खा लेते हैं। यहां आपकी अर्जी का क्रम पूरा हो जाता है।
मंदिर छोड़ने तथा घर वापस चलने से पहले चलते समय की एक दरख्वास्त फिर लगाते हैं। इसमें तीनों देवों से पहले बताए क्रम के अनुसार पारिवारिक सुख शांति तथा उनकी कृपा मांगते हैं। यहां बालाजी के भोग लगाने पर जो पहले दो लड्डू निकाले थे, वह नहीं निकालते हैं। फिर वहां से सीधे घर को प्रस्थान कर देते हैं, रुकते नहीं।
भूत प्रेत ग्रस्त व्यक्ति यहां उपरोक्त अनुसार अर्जी लगाता है। यहां भूत प्रेतों को संकट कहते हैं। अर्जी में बालाजी, भैरों जी व प्रेत राज जी से यही कहते हैं कि मेरे ऊपर जो संकट है, उससे मुझे मुक्त करें। तो यहां की अदृश्य शक्तियां क्रियाशील हो जाती हैं और संकट को उस व्यक्ति पर लाकर संकट को विभिन्न तरीकों से कसती हैं, वह संकट को तीन प्रकार की गति देती हैं। एक तो संकट को फांसी दी जाती है। वह संकट भैंरों जी के यहां पीड़ित के शरीर में शीर्ष आसन की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को मुक्त करने का वचन देता है। यह भी बताता है कि यह संकट किस तांत्रिक ने उसे लगाया है या वह स्वयं ही उसके पीछे कब और कहां से लगा है। उस संकट ने उस व्यक्ति का क्या-क्या अहित किया है। फिर उस संकट को फांसी दे दी जाती है। अथवा उस संकट को भंगीवाड़े में जला दिया जाता है। यदि बालाजी समझते हैं कि वह अच्छी आत्मा है तो उसे शुद्ध कर अपने चरणों में बिठा लेते हैं कि वह भजन करे और शक्ति अर्जित करे। और लोगों का अन्य संकटों से उद्धार भी करे। उस व्यक्ति की रक्षार्थ उसे अपने दूत दे देते हैं, जो उसकी रक्षा करते रहते हैं। यह सारा काम यहां स्वचालित अदृश्य शक्तियों द्वारा होता है। किसी जीवित व्यक्ति या पुजारी का कोई योगदान नहीं होता है।
यदि संकट ग्रस्त व्यक्ति यह अर्जी लगाता है कि जो भी संकट उसे परेशान कर रहा है, या कर रहे हैं, बालाजी महाराज उसे कैद कर लें तो वह संकट बालाजी महाराज के यहां कैद हो जाता है और वह उन संकटों से मुक्त हो जाता है।
यहां संकट ग्रस्तों की विभिन्न यातनाओं जैसे कलामुंडी खाते, दौड़-दौड़कर दीवारों में पीठ मारते, धरती पर हाथ मारते, भारी-भारी पत्थर अपने ऊपर रखवाते, अग्नि में तपते इत्यादि देखकर दर्शनार्थी भयभीत हो जाते हैं। किंतु भय का कोई कारण नहीं है। संकटग्रस्त व्यक्ति किसी दर्शनार्थी को कोई हानि नहीं पहुंचाता है। बालाजी महाराज के अदृश्य गण दर्शनार्थी की रक्षा में तत्पर रहते हैं। जो दर्शनार्थी अपने किसी कार्य के लिए अर्जी लगाता है, तथा यह भी बालाजी से कहता है कि मेरा काम हो जाने पर सवा मनी करूंगा तो कार्य पूरा हो जाने पर वह सवा मनी लगाता है। सवा मनी करने के लिए मंदिर के पुजारी जो श्री राम जानकी मंदिर में बैठते हैं, उन्हें सवा मनी के पैसे जमा कराने होते हैं। यह दो प्रकार की होती है। एक, लड्डू पूड़ी, दूसरी हलुवा-पूड़ी। पुजारी उन्हें उस कीमत की रसीद दे देता है तथा बारह बजे मंदिर में प्रसाद लगाने के बाद आपको प्रसाद दिया जाता है। प्रसाद को अपने परिजनों व साथियों के लिए मंदिर से धर्मशाला में ले जाकर सेवन करना चाहिए। इस मंदिर में एक विशेष ध्यान देने वाली बात यह है कि मंदिर में लगाया गया भोग प्रसाद न कोई किसी को देता है और न ही कोई दूसरा खाता है। इस मंदिर में लगाया प्रसाद अपने घर भी नहीं ले जाया जाता। केवल मेवा मिश्री का भोग ही ले जा सकते हैं। यहां करीब तीन सौ धर्मशाला हैं और भोजन की अच्छी व्यवस्था है।

शादी से पहले कैसे मिलाएं गुण

लव मैरिज करने वाले भी जन्म कुंडली मिलाने पर जोर दे रहे हैं, यह न केवल उनके लिए शुभ बात है, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी शुभ सोच है। इन दिनों फैमिली पंडित डॉट कॉम पर प्रेमी युगल कुछ ज्यादा ही रुचि ले रहे हैं। उनके द्वारा गुण मेलापक के बारे में जानने के लिए सैकड़ों की संख्या में मेल की गयी हैं।
अतः लोगों को यह बताना जरूरी हो गया है कि किस तरह गुण मेलापक चार्ट में नाड़ी दोष होने के बावजूद किस प्रकार उक्त दोष उन कुंडलियों पर लागू नहीं होता।
नाड़ी दोष का दुष्प्रभाव वर एव कन्या की प्रजनन शक्ति, स्वास्थ्य तथा आय़ु पर सीधा-सीधा पड़ता है। वर-वधु के समान जीन्स होने पर संतति पर स्पष्ट रूप से दुष्प्रभाव परिलक्षित माना जाता है। सामान्यतः गुणमेलापक चार्ट में विद्यमान नाड़ी दोष किन स्थितियों में अपना दुषप्रभाव नहीं छोड़ता, उन्हीं स्थितियों के बारे में ही यहां बताया जा रहा है।
योनि, गण एवं भकूट दोष का संतुलन ग्रह मैत्री होने से बना रहता है। चंद्र राशि के अधिपति (वर-वधु) जिस नवांश में हों, उन नवांश के अधिपति यदि आपस में मित्र हैं तो नाड़ी दोष शांत हो जाता है।
समान नक्षत्र होने से मेलापक चार्ट में नाड़ी दोष अंकित रहता है, परंतु ऐसा होने पर विभिन्न नक्षत्र चरणों में होने से तथा पद बाधा नहीं होने से नाड़ी दोष नहीं लगता। पद एक-तीन, दो-चार होने चाहिए। राशि एक होने पर तथा नक्षत्र अलग-अलग होने से नाड़ी दोष नहीं लगता।
राशि अलग होने से एवं नक्षत्र एक ही होने से नाड़ी दोष नहीं लगता। दोनों की चंद्र राशि का अधिपति एक होने से भी दोष का दुष्प्रभाव नहीं होता। राशि अलग-अलग हो, किंतु राशि स्वामी एक ही हो, तब भी दोष नहीं माना जाता।
गुण मेलापक कुंडली में नाड़ी दोष होने पर यदि राशि स्वामी शुभ ग्रह हो, जैसे गुरु, शुक्र, अंशानुसार चंद् और बुध हो तो नाड़ी दोष नहीं लगता। इसी प्रकार नाड़ी दोष उदासीन होने से अन्य दोष भी उदासीन हो जाते हैं।
गुण मेलापक पद्वति में जिन बातों का वर्णन है, वह आठ प्रकार की होती हैं तथा एक से आठ तक की संख्या के योग पर ऋषियों द्वारा 36 गुण निर्धारित किए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र सूचनापरक पद्वति के आधाऱ पर पूर्व सूचना का आभास कराता है। विवाह के पहले वर-कन्या की जन्म कुंडली मिलान का आशय केवल परंपरा का निर्वाह नहीं है,यह भावी दंपत्ति के स्वभाव, गुण,प्यार तथा आचार व्यवहार के सबंध में ज्ञात कराने में सहायक होता है। जब तक समान आचार-विचार वाले वर-कन्या नहीं मिलते,तब तक मैरिज लाइफ सुखी नही हो सकती। जन्मपत्री में मेलापक पद्वति वर-कन्या के स्वभाव, रूप और गुणों को अभिव्यक्त करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पद्वति विशुद्ध विज्ञान पर आधारित है।

शादी से पहले कैसे मिलाएं गुण

लव मैरिज करने वाले भी जन्म कुंडली मिलाने पर जोर दे रहे हैं, यह न केवल उनके लिए शुभ बात है, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए भी शुभ सोच है। इन दिनों फैमिली पंडित डॉट कॉम पर प्रेमी युगल कुछ ज्यादा ही रुचि ले रहे हैं। उनके द्वारा गुण मेलापक के बारे में जानने के लिए सैकड़ों की संख्या में मेल की गयी हैं।
अतः लोगों को यह बताना जरूरी हो गया है कि किस तरह गुण मेलापक चार्ट में नाड़ी दोष होने के बावजूद किस प्रकार उक्त दोष उन कुंडलियों पर लागू नहीं होता।
नाड़ी दोष का दुष्प्रभाव वर एव कन्या की प्रजनन शक्ति, स्वास्थ्य तथा आय़ु पर सीधा-सीधा पड़ता है। वर-वधु के समान जीन्स होने पर संतति पर स्पष्ट रूप से दुष्प्रभाव परिलक्षित माना जाता है। सामान्यतः गुणमेलापक चार्ट में विद्यमान नाड़ी दोष किन स्थितियों में अपना दुषप्रभाव नहीं छोड़ता, उन्हीं स्थितियों के बारे में ही यहां बताया जा रहा है।
योनि, गण एवं भकूट दोष का संतुलन ग्रह मैत्री होने से बना रहता है। चंद्र राशि के अधिपति (वर-वधु) जिस नवांश में हों, उन नवांश के अधिपति यदि आपस में मित्र हैं तो नाड़ी दोष शांत हो जाता है।
समान नक्षत्र होने से मेलापक चार्ट में नाड़ी दोष अंकित रहता है, परंतु ऐसा होने पर विभिन्न नक्षत्र चरणों में होने से तथा पद बाधा नहीं होने से नाड़ी दोष नहीं लगता। पद एक-तीन, दो-चार होने चाहिए। राशि एक होने पर तथा नक्षत्र अलग-अलग होने से नाड़ी दोष नहीं लगता।
राशि अलग होने से एवं नक्षत्र एक ही होने से नाड़ी दोष नहीं लगता। दोनों की चंद्र राशि का अधिपति एक होने से भी दोष का दुष्प्रभाव नहीं होता। राशि अलग-अलग हो, किंतु राशि स्वामी एक ही हो, तब भी दोष नहीं माना जाता।
गुण मेलापक कुंडली में नाड़ी दोष होने पर यदि राशि स्वामी शुभ ग्रह हो, जैसे गुरु, शुक्र, अंशानुसार चंद् और बुध हो तो नाड़ी दोष नहीं लगता। इसी प्रकार नाड़ी दोष उदासीन होने से अन्य दोष भी उदासीन हो जाते हैं।
गुण मेलापक पद्वति में जिन बातों का वर्णन है, वह आठ प्रकार की होती हैं तथा एक से आठ तक की संख्या के योग पर ऋषियों द्वारा 36 गुण निर्धारित किए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र सूचनापरक पद्वति के आधाऱ पर पूर्व सूचना का आभास कराता है। विवाह के पहले वर-कन्या की जन्म कुंडली मिलान का आशय केवल परंपरा का निर्वाह नहीं है,यह भावी दंपत्ति के स्वभाव, गुण,प्यार तथा आचार व्यवहार के सबंध में ज्ञात कराने में सहायक होता है। जब तक समान आचार-विचार वाले वर-कन्या नहीं मिलते,तब तक मैरिज लाइफ सुखी नही हो सकती। जन्मपत्री में मेलापक पद्वति वर-कन्या के स्वभाव, रूप और गुणों को अभिव्यक्त करती है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह पद्वति विशुद्ध विज्ञान पर आधारित है।

जन्म समय नहीं है तो पता करें

कृष्णामूर्ति ने शासक ग्रहों एवं उसकी उपयोगिता का अन्वेषण करके फलित ज्योतिष को पूर्णता की ओर अग्रसर कर दिया है। यह अभूतपूर्व खोज है, जो किसी भी जातक का एक्यूरेट जन्म समय न होने पर उसकी जानकारी देने में सक्षम है। इसमें सबसे पहले शासक ग्रह निकालें। उनमें जो भी सबसे बली हो या चंद्र नक्षत्र या राशि में जो बली हो, वही प्रश्न कर्ता की लग्न होती है। यदि व्यक्ति को जन्म का लगभग समय मालूम है तो उस संभावित समय की लग्न देखें,जिसका स्वामी चंद्र नक्षत्र का स्वामी हो, वही जन्म की लग्न होती है। या उस समय के शासक ग्रहों में सबसे बली जो ग्रह हो, वह उन संभावित लग्नों में स्वामी बनता हो तो वही जन्म लग्न होती है। जन्म के समय लग्न कितने अंशों पर थी, इसका पता शासक ग्रहों से लगाया जा सकता है। नीचे दिए जा रहे उदाहरण से इस सूत्र को आसानी से समझा जा सकता है।
29 मई 1996 को एक महिला अपनी शादी के बारे में पूछने के लिए आई। उसने अपनी जन्म तारीख 15 अक्टूबर 1959 बताई तथा अपने जन्म समय के बारे में अनभिज्ञता जतायी। जन्म स्थान 21 अंश 10 कला उत्तर तथा देशान्तर 79 अंश 12 कला पूर्व था। इस पर मैंने तात्कालिक शासक ग्रह देखे, जो इस तरह थे-

प्रश्न दिनांक-29 मई 1996
प्रश्न समय-15.25
प्रश्न स्थान-अक्षांश 20.38 उत्तर
रेखांश 78.33 पूर्व

प्रश्न समय के शासक ग्रह इस तरह से थे-

लग्न-कन्या 29 अंश 8 कला 25 विकला पर थी, लग्नेश बुध तथा लग्न नक्षत्रेश मंगल हुआ।
चंद्र की स्थिति-कन्या राशि में 29 अंश 13 कला 16 विकला पर चंद्र स्थित था, अतः चंद्र लग्नेश बुध और चंद्र नक्षत्रेश मंगल हुआ।

वार स्वामी-बुध

जन्म समय निर्धारित करने के लिए चंद्र नक्षत्र को देखना चाहिए। 15 10-1959 को चंद्र रात्रि 12.15 एएम बजे मीन राशि में छह अंश पर शनि के नक्षत्र में था। शनि शासक ग्रहों में नहीं है। अगला नक्षत्र रेवती है, जिसका स्वामी बुध है, जो एक शक्तिशाली ग्रह है, अतः यह उसका जन्म नक्षत्र होना चाहिए। रेवती नक्षत्र रात्रि के 9 बजे से आरंभ होता है।
वृष लग्न रात्रि के 9 बजकर 33 मिनट तक है। किंतु इसका स्वामी शुक्र शासक ग्रह नहीं है। इसके बाद मिथुन लग्न उदय हो रही है, जिसका स्वामी बुध शासक ग्रहों में शक्तिशाली है। मिथुन लग्न में तीन नक्षत्र आएंगे, मिथुन लग्न में आने वाले तीनों नक्षत्रों के स्वामी गुरु, राहु व मंगल हैं। गुरु शासक ग्रहों में नहीं है, अतः गुरु के नक्षत्र में जन्म नहीं हुआ। राहु बुध का द्योतक है। लेकिन शासक ग्रहों में सीधा संबंध नहीं है। मंगल शासक ग्रहों में है, अतः मंगल के नक्षत्र में राहु के उप नक्षत्र में इनका जन्म हुआ। यह मिथुन लग्न में 1 अंश 4 कला 17 विकला पर आता है। यह लग्न रात्रि को 9.36 बजे उदय हो रही है। इस समय के आधार पर मैंने उस महिला की कुंडली बनायी और उसकी सत्यता की परीक्षा के लिए उसके जीवन की बीती घटनाएं बतायीं।

सूत्रों को प्रायोगिक रूप से समझाने के लिए संक्षिप्त कुंडली विश्लेषण प्रस्तुत है-

जन्म विवरण
जन्म तिथि-15.10.1959
समय-21.36 बजे
स्थान-21.10, 79.12

मिथुन लग्न की कुंडली में शुक्र तृतीय में, सूर्य-राहु चतुर्थ में, मंगल-बुध पंचम में, गुरु षष्ठम में, शनि सप्तम में, केतु-चंद्र दशम भाव में बैठे हैं।
निरयन भाव चलित कुंडली में लग्न मिथुन, तृतीय में शुक्र, चतुर्थ में राहु, पंचम में बुध-सूर्य-मंगल, षष्ठ में गुरु, सप्तम में शनि तथा दशम भाव में चंद्र-केतु थे।

उसका व्यक्तित्व
-------------
लग्न का उप नक्षत्र राहु है, जो मंगल के नक्षत्र में है। राहु कन्या राशि में होने के कारण वह देखने में सुंदर व तेजतर्रार है। दूसरे भाव का उप नक्षत्र बुध है, अतः वह अधिक बोलने वाली और मृदुभाषी है।

शिक्षा
----
चौथे भाव का उप नक्षत्र राहु है, वह चौथे औऱ पांचवे भाव का नक्षत्रीय स्तर पर कारक है। उप नक्षत्र स्तर पर 3 व 6 भाव का कारक है। इसलिए उच्च शिक्षा पाने में असमर्थ रही है। उपनक्षत्र का 3 व 5 भाव का कारक होने के कारण शिक्षा में बाधा आयी और शिक्षा हाईस्कूल के बाद बंद हो गयी।

विवाह
------
सातवे भाव का उप नक्षत्र शुक्र है और वह अपने ही नक्षत्र में है, अतः उसका पति देखने में सुंदर होगा। शुक्र तीसरे भाव का कारक है, अतः उसकी ससुराल पड़ौस में होगी। शुक्र नक्षत्रीय और उप नक्षत्रीय स्तर पर 3,4 व 6 भाव का कारक होने से वैवाहिक जीवन शांतिपूर्ण नहीं होगा। क्योंकि सप्तम भाव का कारक शुक्र 2,5,11 भाव का कारक नहीं है। अतः पारिवारिक जीवन मध्य, सुखद और स्थाई नहीं है। सातवे भाव का उप नक्षत्र अपने ही नक्षत्र में तथा अग्नि तत्व राशि में होने से उस महिला में अत्यधिक सैक्स भावना है। दशा नाथ शुक्र के 3,4,6 भाव के कारक होने के कारण शादी नरक तुल्य हो गयी और तलाक में बदल गयी।

प्रेम संबंध
-------
पांचवे भाव का उपनक्षत्र सूर्य है, जो मंगल के नक्षत्र में है तथा शनि के उप नक्षत्र में है। मंगल ने इस विषय में हिम्मत दी औऱ शनि क्योंकि कोई कानून नहीं मानता, अतः प्रेम संबंधों में वह दुस्साहसी और निडर है। शनि द्विस्वभाव राशि में होने के कारण उसने कई प्रेमियों के साथ खुलकर आनंद लिया।

दूसरा विवाह
----------------
सप्तम भाव का उप नक्षत्र न तो बुध है और न ही द्विस्वभाव राशियों से संबंधित है। दशा का स्वामी भी बुध या द्विस्वभाव राशियों से संबंधित नहीं है तथा दूसरे भाव का उप नक्षत्र सप्तम भाव से भी संबंधित नहीं है, अतः दूसरी शादी नहीं होगी।
अंत में उसने स्वीकार किया कि उसने अपना समय जानबूझकर नहीं बताया था, क्योंकि उसे गोपनीय बातों के खुल जाने का डर था। अंततः वह बुझे मन से धन्यवाद देकर चली गयी।