Friday, October 8, 2010

diwana se tum mat pucho

Yaad toh har koi karega jaane ke baad
sache pyar ka pata chal jaayega vaqt aane ke baad
kaun kitni mohabbat karta hai
nazar aajayega mar jaane ke baad..
`
Har kadam pe dhoke milte rahege
par fiza me phool phir bhi khilte rahege
yeh haqeeqat hai lowg aksar badal jate hai
par phir bhi anjaano se dil milte rehte hai..!!
`
yaado main kabhi aap bhi khoye hoge
khuli aankho se kabhi aap bhi soye hoge
maana hasna hai aadat gum chupaane ki
par haste haste kabhi aap bhi roye hoge..
`
labo pe geat to aankho mei khwab rakhte the..
kabhi kitabo mei hum bhi gulaab rakhte the ..
kabhi kisi ka jo hota tha intezar humei..
bada hi sham o sehar ka hisaab rakhte the…
`
Is jahan me mohabbat kash na hoti,
To safar-e-zindagi me mithas na hoti!
Agar milti BEWAFA ko sazae maut,
To diwano ki kabre yu udas na hoti!!

Wednesday, September 15, 2010

कला और विज्ञान

कला और विज्ञान में बुनियादी अंतर यह है कि कला के द्वारा सुंदर भावनाओं को व्यक्त किया जाता है, जबकि विज्ञान एक तर्कपूर्ण अभिव्यक्ति है।
कला क्या है? हम बहुत सारे कार्य करते हैं, जब हम उस काम को सुंदर और सूक्ष्म तरीके से करते हैं, तब उसे कला की परिधि में रखते हैं। जैसे गाने की कला, हंसाने की कला, लिखने की कला आदि -ये सभी कला की परिधि में आते हैं।

विज्ञान क्या है? जो विवेक पर आधारित हो, जो कारण और प्रभाव तत्व पर भी ध्यान रखता हो, वह विज्ञान कहलाता है। जब हम कोई काम तर्क के आधार पर करते हैं, तब हम उसके कारण और प्रभाव तत्व की ओर आकर्षित होते हैं।

कई सौ वर्ष पूर्व महर्षि कणाद ने कहा था, जहां कारण तत्व नहीं है, वहां प्रभाव तत्व भी नहीं हो सकता। इस दुनिया में सभी कुछ 'कारण' के दायरे के अंदर आता है, और कोई भी चीज 'अकारण' नहीं है। हम देखकर पता लगा सकते हैं कि कारण तत्व क्या है? जैसे हम चीनी देखते हैं, यहां चीनी का कारण तत्व क्या है? चीनी का कारण तत्व गन्ना है। जहां गन्ना कारण तत्व है तो चीनी वहां प्रभाव तत्व है। जब यहाँ गन्ना प्रभाव तत्व है तो बीज कारण तत्व है। इस तरह जीवन के हरेक क्षेत्र में कारण तत्व है।

अपने 'कारण और प्रभाव' तत्व के कारण आध्यात्मिक साधना का अभ्यास भी विज्ञान के ही दायरे में आता है। ज्ञान कमोबेश सभी प्राणियों में होता है, किंतु अंतर्ज्ञान का अभाव होता है। किंतु मनुष्य में ज्ञान और अंतर्ज्ञान दोनों रहता है। उसके मस्तिष्क के कुछ भागों में चेतन और कुछ भागों में अचेतन ज्ञान भरा होता है।

एक बार पार्वती ने शिव से पूछा, ज्ञान क्या है? भक्ति से इसका क्या संबंध है? क्या भक्ति के माध्यम से भी ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है? शिव ने कहा, जिसे हम वास्तविक ज्ञान कहते हैं, वह आत्म बोध है।

लेकिन यह आत्म बोध क्या है? जब मन की चेतना बाहरी जगत से निकलकर आंतरिक जगत में परिवर्तित हो जाती है, वही वास्तव में ज्ञान है। यहां बाहरी ज्ञान का कोई स्थान नहीं है। विज्ञान के छात्रों को पता है कि छाया के दो भाग हैं -छाया और प्रतिछाया। लेकिन न छाया वास्तविक ज्ञान है और न ही प्रतिछाया।

बाहरी ज्ञान क्या है? बाहरी वस्तु का आत्मस्थीकरण, वह वास्तविक ज्ञान नहीं है। छाया और प्रतिछाया की ओर देखने से वास्तविक चीज का उचित ज्ञान नहीं हो सकता। जैसे एक अमरूद और लीची का पेड़ है। दोनों पेड़ों की छाया और प्रतिछाया देखने से पता नहीं चलता है कि कौन अमरूद का पेड़ है और कौन लीची का।

पार्वती ने शिव से पूछा, समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं जो कहते हैं, यह पवित्र स्थल है, वह अपवित्र स्थल है। वे लोग पूरी दुनिया में तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए घूमते हैं। तीर्थाटन का सही पथ क्या है?

शिव ने कहा, इस अभिव्यक्त सृष्टि के अंदर आत्मा के रूप में परम चैतन्य सत्ता बैठी है। इसलिए उस आत्मा यानी अपने आप को जानना ही सबसे अच्छा तीर्थाटन है। आत्मा सर्वश्रेष्ठ तीर्थ है। बल्कि केवल आत्मा ही तीर्थ है।

तुम सब आध्यात्मिक व्यक्ति हो, इसीलिए तुम सब को यह भी जानना चाहिए कि तुम्हारी गति सूक्ष्म से स्थूल की ओर नहीं, बल्कि स्थूल से सूक्ष्म की ओर है। तुम इस स्थूल जगत की उपेक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि तुम्हारे अस्तिव का भरण-पोषण इसी स्थूल जगत में हुआ है। इसलिए तुम्हें स्थूल जगत का भी उसी तरह सम्मान करना चाहिए जैसा कि सूक्ष्म जगत का करते हो।

Sunday, September 5, 2010

प्रेम और सेक्स में विरोध

आप जानकर हैरान होंगे, प्रेम और काम, प्रेम और सेक्स विरोधी चीजें हैं। जितना प्रेम विकसित होता है, सेक्स क्षीण हो
जाता है। और जितना प्रेम कम होता है, उतना सेक्स ज्यादा हो जाता है। जिस आदमी में जितना ज्यादा प्रेम होगा, उतना
उसमें सेक्स विलीन हो जाएगा। अगर आप परिपूर्ण प्रेम से भर जाएंगे, आपके भीतर सेक्स जैसी कोई चीज नहीं रह जाएगी।
और अगर आपके भीतर कोई प्रेम नहीं है, तो आपके भीतर सब सेक्स है।
सेक्स की जो शक्ति है, उसका परिवर्तन, उसका उदात्तीकरण प्रेम में होता है। इसलिए अगर सेक्स से मुक्त होना है, तो
सेक्स को दबाने से कुछ भी न होगा। उसे दबाकर कोई पागल हो सकता है। और दुनिया में जितने पागल हैं, उसमें से सौ में
से नब्बे संख्या उन लोगों की है, जिन्होंने सेक्स की शक्ति को दबाने की कोशिश की है। और यह भी शायद आपको पता होगा
कि सभ्यता जितनी विकसित होती है, उतने पागल बढ़ते जाते हैं, क्योंकि सभ्यता सबसे ज्यादा दमन सेक्स का करवाती है।
सभ्यता सबसे ज्यादा दमन, सप्रेशन सेक्स का करवाती है! और इसलिए हर आदमी अपने सेक्स को दबाता है, सिकोड़ता
है। वह दबा हुआ सेक्स विक्षिप्तता पैदा करता है, अनेक बीमारियां पैदा करता है, अनेक मानसिक रोग पैदा करता है।
सेक्स को दबाने की जो भी चेष्टा है, वह पागलपन है। ढेर साधु पागल होते पाए जाते हैं। उसका कोई कारण नहीं है सिवाय
इसके कि वे सेक्स को दबाने में लगे हुए हैं। और उनको पता नहीं है, सेक्स को दबाया नहीं जाता। प्रेम के द्वार खोलें, तो
जो शक्ति सेक्स के मार्ग से बहती थी, वह प्रेम के प्रकाश में परिणत हो जाएगी। जो सेक्स की लपटें मालूम होती थीं, वे प्रेम
का प्रकाश बन जाएंगी। प्रेम को विस्तीर्ण करें। प्रेम सेक्स का क्रिएटिव उपयोग है, उसका सृजनात्मक उपयोग है। जीवन को
प्रेम से भरें।
आप कहेंगे, हम सब प्रेम करते हैं। मैं आपसे कहूं, आप शायद ही प्रेम करते हों; आप प्रेम चाहते होंगे। और इन दोनों में
जमीन-आसमान का फर्क है। प्रेम करना और प्रेम चाहना, ये बड़ी अलग बातें हैं। हममें से अधिक लोग बच्चे ही रहकर मर
जाते हैं। क्योंकि हरेक आदमी प्रेम चाहता है। प्रेम करना बड़ी अदभुत बात है। प्रेम चाहना बिलकुल बच्चों जैसी बात है।
छोटे-छोटे बच्चे प्रेम चाहते हैं। मां उनको प्रेम देती है। फिर वे बड़े होते हैं। वे और लोगों से भी प्रेम चाहते हैं, परिवार उनको
प्रेम देता है। फिर वे और बड़े होते हैं। अगर वे पति हुए, तो अपनी पत्नियों से प्रेम चाहते हैं। अगर वे पत्नियां हुईं, तो वे
अपने पतियों से प्रेम चाहती हैं। और जो भी प्रेम चाहता है, वह दुख झेलता है। क्योंकि प्रेम चाहा नहीं जा सकता, प्रेम
केवल किया जाता है। चाहने में पक्का नहीं है, मिलेगा या नहीं मिलेगा। और जिससे तुम चाह रहे हो, वह भी तुमसे
चाहेगा। तो बड़ी मुश्किल हो जाएगी। दोनों भिखारी मिल जाएंगे और भीख मांगेंगे। दुनिया में जितना पति-पत्नियों का संघर्ष है,
उसका केवल एक ही कारण है कि वे दोनों एक-दूसरे से प्रेम चाह रहे हैं और देने में कोई भी समर्थ नहीं है।
इसे थोड़ा विचार करके देखना आप अपने मन के भीतर। आपकी आकांक्षा प्रेम चाहने की है हमेशा। चाहते हैं, कोई प्रेम करे।
और जब कोई प्रेम करता है, तो अच्छा लगता है। लेकिन आपको पता नहीं है, वह दूसरा भी प्रेम करना केवल वैसे ही है
जैसे कि कोई मछलियों को मारने वाला आटा फेंकता है। आटा वह मछलियों के लिए नहीं फेंक रहा है। आटा वह मछलियों को
फांसने के लिए फेंक रहा है। वह आटा मछलियों को दे नहीं रहा है, वह मछलियों को चाहता है, इसलिए आटा फेंक रहा है।
इस दुनिया में जितने लोग प्रेम करते हुए दिखायी पड़ते हैं, वे केवल प्रेम पाना चाहने के लिए आटा फेंक रहे हैं। थोड़ी देर वे
आटा खिलाएंगे, फिर...।
और दूसरा व्यक्ति भी जो उनमें उत्सुक होगा, वह इसलिए उत्सुक होगा कि शायद इस आदमी से प्रेम मिलेगा। वह भी थोड़ा
प्रेम प्रदर्शित करेगा। थोड़ी देर बाद पता चलेगा, वे दोनों भिखमंगे हैं और भूल में थे; एक-दूसरे को बादशाह समझ रहे थे!
और थोड़ी देर बाद उनको पता चलेगा कि कोई किसी को प्रेम नहीं दे रहा है और तब संघर्ष की शुरुआत हो जाएगी।
दुनिया में दाम्पत्य जीवन नर्क बना हुआ है, क्योंकि हम सब प्रेम मांगते हैं, देना कोई भी जानता नहीं है। सारे झगड़े के
पीछे बुनियादी कारण इतना ही है। और कितना ही परिवर्तन हो, किसी तरह के विवाह हों, किसी तरह की समाज व्यवस्था
बने, जब तक जो मैं कह रहा हूं अगर नहीं होगा, तो दुनिया में स्त्री और पुरुषों के संबंध अच्छे नहीं हो सकते। उनके अच्छे
होने का एक ही रास्ता है कि हम यह समझें कि प्रेम दिया जाता है, प्रेम मांगा नहीं जाता, सिर्फ दिया जाता है। जो मिलता
है, वह प्रसाद है, वह उसका मूल्य नहीं है। प्रेम दिया जाता है। जो मिलता है, वह उसका प्रसाद है, वह उसका मूल्य
नहीं है। नहीं मिलेगा, तो भी देने वाले का आनंद होगा कि उसने दिया।
अगर पति-पत्नी एक-दूसरे को प्रेम देना शुरू कर दें और मांगना बंद कर दें, तो जीवन स्वर्ग बन सकता है। और जितना वे
प्रेम देंगे और मांगना बंद कर देंगे, उतना ही--अदभुत जगत की व्यवस्था है--उन्हें प्रेम मिलेगा। और उतना ही वे अदभुत
अनुभव करेंगे--जितना वे प्रेम देंगे, उतना ही सेक्स उनका विलीन होता चला जाएगा।

Wednesday, July 21, 2010

उस दिन क्या हुआ .......... यह एक रहस्य है

एसडीएम राजीव गुप्‍ता की मौत एक पहेली बनकर रह गई है। अब इस बात की संभावना भी बहुत कम ही हैं कि यह पहेली सुलझ पायेगी क्‍योंकि राजीव गुप्‍ता के परिवारीजन कुछ भी बोलने को तैयार नजर नहीं आते। यह बात अलग है कि कृष्‍ण की इस पावन जन्‍मस्‍थली में उनकी मौत को लेकर सवाल समय-समय पर जरूर उठेंगे क्‍योंकि कोई अधिकारी यूं ही अपनी जान लेने पर आमादा नहीं हो जाता, हालांकि पोस्‍टमॉर्टम के बाद भी उनके सिर से गोली का न मिलना खासी चर्चा का विषय बना हुआ है।
कोई उनकी खुदकुशी पर ही संदेह जता रहा है तो कोई कह रहा है कि जब गोली कामायनी हॉस्‍पीटल के डॉक्‍टर्स ने निकाल ली तो वह मिलेगी कहां से। किसी का कहना है कि पुलिस को पहले दिन से शक था इसलिए उसने एसडीएम के खिलाफ आत्‍महत्‍या की कोशिश किये जाने का अपराध पंजीकृत नहीं किया तो कोई सुसाइड नोट पर ही उंगली उठा रहा है। कोई दबी जुबान से उनकी जीवन शैली पर टीका-टिप्‍पणी कर रहा है तो किसी के मुताबिक वह एक धर्मभीरू सज्‍जन अधिकारी थे और इसीलिए उन्‍हें लम्‍बे समय तक मात्र कृष्‍ण जन्‍मभूमि की सुरक्षा ड्यूटी में लगाये रखा।
जितने मुंह, उतनी बातें लेकिन सब की सब सिर्फ कयास। सच्‍चाई का उनका कोई वास्‍ता है भी या नहीं, इसकी पुष्‍टि करने वाला कोई नहीं। यहां तक कि मीडिया में आयी खबरें भी कयासों पर ही आधारित रहीं।
शुरू में इस आशय की कुछ उम्‍मीद थी कि संभवत: एसडीएम की पत्‍नी या परिवार का कोई दूसरा सदस्‍य कुछ बोलेगा, कुछ कहेगा लेकिन अब वह उम्‍मीद भी नहीं रही।
राजीव गुप्‍ता के परिवार से ताल्‍लुक रखने वालों का कहना है कि श्री गुप्‍ता की मौत के साथ उस परिवार के सदस्‍यों ने पूरे मामले का पटाक्षेप मान लिया है। वह अब इस बावत न किसी से कुछ पूछना चाहते हैं और न कहना।
जो भी हो पर इसमें कोई दो राय नहीं कि कुछ ऐसा जरूर घटा जिसने रिटायरमेंट के करीब एक अधिकारी को जान लेने पर आमादा कर दिया। देखा जाए तो इसका पता लगना चाहिए। चाहे वह कारण पारवारिक हों या राजनीतिक। नितांत निजी हों या कोई अन्‍य उसमें सहभागी रहा हो।
बेशक श्री गुप्‍ता का सुसाइड नोट उनकी मौत के कारणों को कुरेदने की इजाजत नहीं देता और उसके अनुसार उन्‍होंने स्‍वेच्‍छा से तथा पूरे होशो-हवाश में आत्‍महत्‍या करने का कदम उठाया लेकिन जिस तरह सुसाइड नोट में की गई पोस्‍टमॉर्टम न कराने की प्रार्थना को कानूनी कारणों से नजरंदाज कर दिया गया, उसी तरह आत्‍महत्‍या के कारणों की गहराई में न जाने जैसी रिक्‍वेस्‍ट को भी नजरंदाज किया जा सकता है। यह जरूरी है। जरूरी इसलिए ताकि कयासबाजी पर विराम लग सके और लोगों को पता लगे कि किसी पीसीएस अधिकारी को जान लेने जैसा कठोर कदम किन परिस्‍िथतियों में उठाना पड़ा।
यदि उन परिस्‍िथतियों का सम्‍बन्‍ध किसी भी तरह उनकी कार्यप्रणाली या उनकी नौकरी से है तो उनका सामने आना न केवल प्रशासन के लिए बल्‍िक आम जनता के लिए भी जरूरी हो जाता है ताकि फिर कभी ऐसी किसी घटना की पुनरावृत्‍ति न हो।

Saturday, July 17, 2010

Naja Naja chhod kar

Naja naja chhod kar ta-umr chillata raha
Aane wali zindagi meri intezar me jati rahi
Jise bhi apna samjha cheen usse liya rab ne
Bharosa phir bhi khud par rakh kar
Main jhuti umeed bandhati raha
Tham leti jo mujhe, toh bahon me apni bhar leta
Chumta mastak uska aur goad me phir lita leta
Aise ek shaks ko main baar baar bulata raha
Naja naja chhod kar ta-umr chillata raha
Mushkilein aai hazar, nahi dikha mujhe koi dwar
Tanhai ke saanaton me, gaye maine malhaar
Sabr kiya to bahut tha maine, phir umeed jati rahi
Naja naja chhod kar ta-umr chillata raha
Kar bhala, bhala hi hoga, yahi to sunte aaya tha main
Zindagi bhar gham samete, kya nahi bhalai ye
Muskurahate hi baati, zeher ka har ghunt piye
Ab to meethi lagne lagi hain aansu ki har boond bhi
Ab to koi mujhko thame, ab to koi ye kahe
Thak gaye hain honth tere kabse muskate hue
Thoda sa tu ro le ab to, aa main apni goad dun
Chain se tu soja kuch pal, sang tere main jo hun
Baith kar jiske kinare, doobta hi jaun main
Naja naja chhod kar phir nahi chillaun main

Mere dard me tera sukoon kyun hai

Mere dard me tera sukoon kyun hai,
Mere jism pe tera junoon kyun hai.
Door hai tu itna ki tujhe dekh bhi na sakun,
Phir bhi tera ehsaas char su kyun hai.
Meri muskurahate shuru hoti thi tujhse,
To phir aaj mere aasuaon ki tu wajah kyun hai.
Tere aane se pehle bhi to thi zindagi meri,
Aaj phir tujh bin suni kyun hai.
Leke tera naam to na jagte the hum,
To is raat silwaton me tera aks kyun hai

Mein ek ajeeb Shakhs hoon Khudh ko jalana chahta hoon

Mein ek ajeeb Shakhs hoon Khudh ko jalana chahta hoon,

Mein khudh ko rakh kar kahe bhool jana chahta hoon,

Meray naseeb ki khushiyan bhi kab milli mujhko,

Bas ab to umer bhar ansoo bahana chahta hoon,

Na janey kitni mohabbat hai ranj-o-gham hai mujhey,

Koi bhi dard ho dil mein chupana chahta hoon,

Baha baha ke yeh ansoo bikhar chuka hoon bohaat,

simat ke zaat mein ab muskurana chahta hoon,

Jisey aik umer se Dil mein basa kai rakha hai,

Woh raaz aaj mein sab ko batana chahta hoon,

Wohi yaad hai jo acha kaha hai logo ne,

Baqaya sarey sitam bhool jana chahta hoon,

Mujhe zamaney nai pathar samjh liya hai magar,

Mein ek insan hoon sab ko batana chahta hoon,

Jo mujhse ruth chuki hai zamaney ki khushiyan,

To mein bhi khushyon se ab ruth jana chahta hoon,

Woh meri khwahishein woh mera khuwaab woh mera bacheni,

Ishi Umer mein phir sai woh pana chahta hoon,

Koi to ho jo mujhe bhi lagaye seenay se,

Kisi ko mein bhi gham apna sunana chahta hoon